फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oxygen container leaks at PDDU junction in chandauli

यूपी: पीडीडीयू जंक्शन पर ऑक्सीजन कंटेनर हुआ लीक, मचा हड़कंप

Sat, 15 May 2021 12:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 15 May 2021 12:21 PM IST
सार

ऑक्सीजन एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची थी। ट्रेन के कंटेनर की जब जांच की तो आरपीएफ को ऑक्सीजन लीकेज की बात पता चली। उसके बाद उसे ठीक किया गया।

विज्ञापन
Oxygen container leaks at PDDU junction in chandauli
लीकेज ठीक करती आरपीएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

टाटा से मुरादाबाद जा रही ऑक्सीजन एक्सप्रेस में लदा लिक्विड ऑक्सीजन कंटेनर चंदौली जिले के पीडीडीयू जंक्शन के पास लीक हो से हड़कंप मच गया। इस दौरान सूचना के बाद तत्काल आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने लाइंड कंपनी के कर्मचारी के साथ कंटेनर की जांच की। किसी तरह प्रेशर को कम किया गया, इससे लोगों को हारत की सांस मिली। फिर थोड़ी देर बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को टाटा से मुरादाबाद जा रही ऑक्सीजन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर करीब साढ़े 11 बजे पहुंची। आरपीएफ की टीम ने उसे अटेंड किया। इस दौरान कंटेनर की जांच की तो ऑक्सीजन लीकेज होने की बात पता चली।
विज्ञापन


इसके बाद आरपीएफ की टीम और लाइंड कंपनी के कर्मचारी हरदेव सिंह के साथ जब गहनता से जांच की गई तो पता चला कि कंटेनर का प्रेशर लाल 10 के निशान के पास तक पहुंच गया था जो सामान्य प्रेशर से बहुत अधिक है। जिसके बाद तत्काल कंटेनर का प्रेशर रिलीज कर सामान्य स्तर पर लाया गया। फिर गाड़ी को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह ऑक्सीजन एक्सप्रेस के आने के बाद आरपीएफ टीम सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार व आरएन राम व टीम अटेंड कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि ऑक्सीजन कंटेनर में लीकेज है। तत्काल कंपनी के कर्मचारी के साथ आरपीएफ टीम ने मिलकर लीकेज का कारण पता किया। मुझे पता चला कि कंटेनर का प्रेशर खतरे के निशान तक पहुंच गया था। बाद में प्रेशर को सामान्य स्तर पर लाकर ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed