{"_id":"5df3df068ebc3e87975ac138","slug":"other-chandauli-news-vns499661621","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई तार टूटने से साढ़े तीन घंटे रेल परिचालन रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई तार टूटने से साढ़े तीन घंटे रेल परिचालन रहा बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। मौसम में हुए बदलाव के कारण बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे के लगभग स्थानीय रेलवे जंक्शन के डाउन यार्ड में ओएचई तार टूट गया। इससे लगभग साढ़े तीन घंटे रेल परिचालन ठप रहा। सूचना पर पहुंचे टीआरडी व लोको विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने टूटे तार की मरम्मत कराई। तब जाकर बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान चार राजधानी के साथ कई महत्वपूर्ण ट्रेनें जहां -तहां खड़ी रहीं।
रात के लगभग डेढ़ बजे 12141 डाउन एलटीटी- राजेंद्रनगर ट्रेन का ड्राइवर जैसे ही स्थानीय रेलवे स्टेशन से गाड़ी लेकर कुछ आगे बढ़ा तो देखा कि ओएचई वायर से चिंगारी निकल रही है। चिंगारी निकलने के कुछ क्षण बाद ही तेज आवाज के साथ तार टूटकर गिर गया। ट्रेन के ड्राईवर ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया गया। दिल्ली की ओर से आने वाली राजधानी सहित अन्य ट्रेनों को चुनार, कैलहट, अहरौरा रोड, जीवनाथपुर आदि स्टेशनों और स्टेशनों के बीच जहां-तहां खड़ा कर दिया गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री काफी देर तक ट्रेनों के नहीं चलने से परेशान रहे। काफी देर बाद में उन्हें गड़बड़ी का पता चला। तीन घंटे की मेहनत के बाद विभागीय कर्मचारियों ने टूटे तार की मरम्मत कर परिचालन शुरू कराया।
ये ट्रेनें हुई विलंबित
पीडीडीयू नगर। तार टूटने के कारण विलंबित होने वाली ट्रेनों में 12310 पटना- राजधानी एक्स, 12324 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्स, 12302 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्स, 22824 भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित 12282 दुरंतो एक्स, 12394 संपूर्ण क्रांति एक्स, 12320 आगरा-हावड़ा एक्स, 12495 बीकानेर- हावड़ा एक्स, 12295 संघमित्रा एक्स, 12818 झारखंड एक्स, 12947 अजीमाबाद एक्स, 12372 जैसलमेर-हावड़ा एक्स सहित कई अन्य मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें शामिल रहीं। इसके अलावा मालगाड़ियों का परिचालन भी पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात बारिश के दौरान ओएचई वायर तकनीकी खराबी आने के कारण टूट गया था। टीआरडी व लोको कर्मियों ने मरम्मत कर टूटे तार को ठीक कर दिया। इससे लगभग तीन घंटे परिचालन ठप रहा। हिमांशु शुक्ला, स्टेशन डायरेक्टर, पीडीडीयू जंक्शन।