फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Organizations expressed anger over the murder of a journalist

पत्रकार की हत्या पर संगठनों ने जताया आक्रोश

Thu, 23 Jul 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Organizations expressed anger over the murder of a journalist
पीडीडीयू नगर। गाजियाबद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या के बाद जिलेभर के पत्रकार संगठनों में आक्रोश है। बुधवार को विभिन्न पत्रकार संगठनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक पत्रकार को श्रद्धांजलि अपर्ति की। वहीं पत्रकार के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश जताया। इसके बाद दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पत्रकारों को रंजिशवश गोली मारकर की जा रही निर्मम हत्या दुखद है। प्रदेश सरकार से सुरक्षा के उचित कदम उठाये जाने की मांग की। बैठक में अजय राय, संतोष शर्मा, उमेश कुमार, कमलेश गिरी, आरके तिवारी, अमित गुप्ता, धर्मेंद्र प्रजापति, रोशन सिंह मौजूद रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश जर्नलिस्टस एसोसिएशन (उपजा) के सदस्यों की बैठक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बुधवार को चिरईगांव स्थित मां रेहड़ा भगवती मन्दिर पर हुई। जिसमें गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वर्गीय जोशी के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। बैठक में उपजा सकलडीहा तहसील इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि गाजियाबाद की घटना ने पत्रकार जगत सहित पूरे मानव समाज को झकझोर कर रख दिया है। बैठक में दिवाकर राय, अंजनी सिंह, रामनगीना गुप्ता, जमीर खां, बालिस्टर यादव, नीरज अग्रहरि, सोनू राय, अख्तर अली मौजूद रहे। अध्यक्षता रविशंकर पांडेय और संचालन जलील अंसारी ने किया। चहनियां संवाददाता के अनुसार गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या से आहत चहनियां क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक बुधवार को कैम्प कार्यालय चहनियां में हुई। जमां सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में मुख्य रूप से सीएल पांडेय, उमेश मोदनवाल, सुधींद्र पांडेय, अनिल, अतुल मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, मनोज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed