{"_id":"c70dcc523572f37d8f2c82858452789d","slug":"opposition-of-the-the-arbitrary-delimitation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन में मनमानी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन में मनमानी का किया विरोध
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताआें का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र
विज्ञापन
विक्रम से मिला। कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के परिसीमन
में व्याप्त गड़बड़ी को दूर करने की मांग की।
साथ ही आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने नेताओं के दबाव में अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से परिसीमन तैयार किया गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि परिसीमन में मनमानी की गई है। अमड़ा के आस-पास के गांवों को सेक्टर नंबर तीन में कर दिया गया है जबकि अमड़ा को चार में डाल दिया गया है।
इसी तरह किसी गांव को 12 किमी अधिक की दूरी वाले सेक्टर से जोड़ दिया गया है। कमोवेश यही स्थिति पूरे जनपद की है। अन्य समस्याआें की तरफ डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि चंदौली-धरौली मार्ग के निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई है।
पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को तत्काल राहत का चेक दिया जाए। चेक अधिकारी, कर्मचारी या सम्मानित जनप्रतिनिधि ही वितरित करें न कि सत्ता पक्ष से जुड़े कार्यकर्ता। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनपद में व्याप्त समस्याओं को त्वरित समाधान नहीं किया गया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर संघर्ष करने को विवश होंगे।
इस अवसर पर साधना सिंह, डा. हरेंद्र राय, प्रमोद सिंह, शिवराज सिंह, अनिल तिवारी, विरेंद्र सिंह, देवेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।