{"_id":"60e9eacb8ebc3ed01732774c","slug":"opposition-mobilized-after-atrocities-on-dalits-chandauli-news-vns599736821","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों पर हुए अत्याचार के बाद लामबंद हुआ विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों पर हुए अत्याचार के बाद लामबंद हुआ विपक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। दबंगो द्वारा दलितों की पिटाई के बाद घर जलाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद तमाम राजनैतिक दलों के लोगों ने शनिवार को बर्थरा कला गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बधाया। बसपा प्रमुख मायावती के संज्ञान लेने के बाद बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बर्थरा कला गांव पहुंचा।इसके अलावा आप कार्यकर्ताओं का भी एक प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिला। दोनों ही दलों के नेताओं ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए उसे दलित विरोधी करार दिया।साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
इसी क्रम में बसपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में बर्थराकला गांव पहुंचा और पीडि़त दलित परिवार का हाल जाना। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा जताया। बसपा नेता घनश्याम प्रधान ने कहा कि देश का राष्ट्रपति दलित होने के बाद भी दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। यहीं नहीं इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए है। इस दौरान तिलकधारी बिंद, छोटू भारती, महेंद्र बिंद, छोटे लाल बिंद, शालिग्राम बियार,सोहन भारतीय, सुनील भारतीय उमापति आदि उपस्थित रहे। वहीं आप नेता संतोष पाठक ने कहा कि दलितों के घर जलाए जा रहे हैं, दलितों को मारा पीटा जा रहा है।जिसे आम आदमी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। दलितों को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी दलितों को हर तरह से मदद करेगी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में बृहस्पतिवार को दलितों पर दबंगई का मामला शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया है।जहां मामूली विवाद के बाद दबंगो ने लाठी डंडे से लैस होकर दलित बस्ती पर हमला बोल दिया। इस दौरान दबंगों ने सिर्फ दलित बस्ती के लोगों संग मारपीट की। बल्कि महिलाओं संग बदसलूकी भी की।वहीं विरोध करने पर पीडि़तों की झोपडि़यां भी जला दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर होने के बाद पुलिस की खूब किरकिरी हुई।जिसके बाद एसपी चंदौली अमित कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गंभीर धाराओं के मुकदमा दर्ज किया। जिसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।