फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Opposed to arbitrary recovery from passengers in the name of special train

स्पेशल ट्रेन के नाम पर यात्रियों से मनमाना वसूली का किया विरोध

Tue, 28 Sep 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Opposed to arbitrary recovery from passengers in the name of special train
पीडीडीयू नगर। रेल संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को डीआरएम से मिलकर स्पेशल ट्रेन के नाम पर यात्रियों से मनमाना किराया वसूली पर रोक लगाने की मांग की। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआरएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि स्पेशल ट्रेनों की जगह सामान्य ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे रेल संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष ईश्वरचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना के नाम पर 25 मार्च 2020 को देश लॉकडाउन हो गया। इसके तहत ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। ऐसे में लोग पैदल चलने को मजबूर हो गए। पैदल चलते समय कुछ लोगों की रास्ते में मौत हो गई। बाद में ट्रेनों को स्पेशल के नाम पर संचालन शुरू किया गया है। सामान्य ट्रेनों केे नंबर में शून्य जोड़ कर उसे स्पेशल नाम दे दिया गया और इसमें मनमाना किराया वसूला जा रहा है। यह लूटपाट कल्याणकारी शासन के गाल पर तमाचा से अधिक कुछ नहीं है। कहा कि पैसेंजर ट्रेनों को या तो बंद कर दिया गया है या उन्हें एक्सप्रेस बनाकर चलाया जा रहा है। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। यह सब इसलिए है कि सभी ट्रेनों को घाटे में दिखाकर उन्हें प्राइवेट लोगों को बेच दिया जाए। चेतावनी दी कि यदि स्पेशल ट्रेनों को बंद कर सामान्य ट्रेनों कासंचालन नहीं शुरू किया गया तो विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेल संघर्ष मोर्चा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन सहित अन्य संगठनों के सहयोग से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में कुंवार लाल प्रजापति, बिहारी दहिया, इश्वर दहिया, पांडू साहू, गोकुल, नरेश, तिलकधारी, सुधीर चौधरी, राम प्रसाद प्रजापति, बाबूलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed