{"_id":"5f8348de8ebc3e5fa3000b3c","slug":"one-more-death-from-corona-chandauli-news-vns5522838147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की और मौत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। रविवार को लगातार तीसरे दिन एक और संक्रमित की मौत हो गई। इस तरह जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई। वहीं आज 18 नए संक्रमित मिले जबकि 11 व्यक्ति स्वस्थ घोषित हुए।
रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में
नौ महिला और नौ पुरूष संक्रमित मिले है। सभी स्थानीय हैं और लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक जनरल स्टोर संचालक, एक किसान, छह गृहणी, तीन प्राईवेट जॉब कर्मी, तीन छात्र हैं। संक्रमितों में चंदौली ग्रामीण क्षेत्र से चार, नगरीय क्षेत्र से तीन, चहनियां के दो, धानापुर के एक, नियामताबाद के एक, पीडीडीयू नगर के चार, शहाबगंज के दो और एक सकलडीहा के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोविड की जॉच के लिए आज कुल 711 नमूने एकत्र किए गए। दूसरी तरफ रविवार को 11 व्यक्तियों को स्वस्थ्य घोषित किया गया। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3407 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 192 है जबकि 3176 स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले अब तक कुल 39 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।