फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   one man died road accident another injured in chandauli

Chandauli News: तेज रफ्तार बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 07 Apr 2024 09:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 09:45 PM IST
सार

Chandauli News: पुलिस ने रामजतन को एलबीएस अस्पताल रामनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन
one man died road accident another injured in chandauli
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के अलीनगर थाना के महेवा गांव के समीप नेशनल हाईवे के पर बीती रात आमने-सामने दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। इधर, पुलिस चौक कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन


आलमपुर गांव निवासी रामजतन यादव (32) रामनगर में गार्ड का नौकरी कर रहा था। देर शाम घर से रामनगर जा रहा था। जैसे ही महेवा गांव के समय पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रहा बर्थरा गांव निवासी बनारसी यादव (40) की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बनारसी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रामजतन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामजतन को एलबीएस अस्पताल रामनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारसी दूधिया का कारोबार करता था। किसी कार्यवश रामनगर गया था। उधर से लौटते समय घटना का शिकार हो गया। इस संबंध में पूछे जाने पर अशोक शेषधर पांडेय ने बताया कि दो मोटरसाइकिल की आपस में जबरदस्त टक्कर में एक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed