{"_id":"6612c64066454a12da06679c","slug":"one-man-died-road-accident-another-injured-in-chandauli-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तेज रफ्तार बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तेज रफ्तार बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Sun, 07 Apr 2024 09:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 09:45 PM IST
सार
Chandauli News: पुलिस ने रामजतन को एलबीएस अस्पताल रामनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के अलीनगर थाना के महेवा गांव के समीप नेशनल हाईवे के पर बीती रात आमने-सामने दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। इधर, पुलिस चौक कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
आलमपुर गांव निवासी रामजतन यादव (32) रामनगर में गार्ड का नौकरी कर रहा था। देर शाम घर से रामनगर जा रहा था। जैसे ही महेवा गांव के समय पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रहा बर्थरा गांव निवासी बनारसी यादव (40) की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बनारसी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रामजतन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामजतन को एलबीएस अस्पताल रामनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
बनारसी दूधिया का कारोबार करता था। किसी कार्यवश रामनगर गया था। उधर से लौटते समय घटना का शिकार हो गया। इस संबंध में पूछे जाने पर अशोक शेषधर पांडेय ने बताया कि दो मोटरसाइकिल की आपस में जबरदस्त टक्कर में एक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल है।