फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One lakh 59 thousand 144 copies were examined in a week,

Chandauli News: एक सप्ताह में एक लाख 59 हजार 144 कॉपियों की हुई जांच, अब 27 मार्च के बाद होगा मूल्यांकन

Sun, 24 Mar 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
One lakh 59 thousand 144 copies were examined in a week,
चंदौली। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं की बीते सात दिनों में जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर आवंटित एक लाख 86 हजार 811 में से एक लाख 59 हजार 144 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शनिवार को पूरी कर ली गई है। 27 हजार 667 कॉपियों की जांच 27 मार्च से होगी।
विज्ञापन



जिले में बीते 16 मार्च से महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज को आवंटित 56 हजार , नगर पालिका इंटर कॉलेज को 53 हजार और आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 77 हजार 669 कॉपियां आवंटित की गईं। कॉपियों की जांच के लिए तीनों केंद्रों पर करीब 1100 करीब शिक्षकों को तैनात किया गया है इनमें छह के करीब ही कॉपियों के जांच में लगे हैं। शनिवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली केंद्र को सात हजार 800, नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय केंद्र पर पांच हजार 509 और आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया केंद्र में नौ हजार 95 कॉपियां जांची गई। 27 हजार 667 कॉपियों की जांच होली के बाद 27 मार्च से होंगी।
विज्ञापन

इसमें केंद्र पर 5652, चंदौली केंद्र पर 13 हजार और चकिया केंद्र पर 9095 कॉपियां जांच के लिए शेष रह गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि जिले को आवंटित आधे से अधिक कॉपियों की जांच हो गई है। बाकी की कॉपियों की जांच दो से दिनों में पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद परिणाम की घोषणा निदेशालय स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article