फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One lac children deprived of drinking milk

दूध पीने से वंचित रहे एक लाख बच्चे

Thu, 23 Jul 2015 01:32 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
One lac children deprived of drinking milk
शासन के कड़े निर्देशों के बावजूद जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग एक लाख बच्चे बुधवार को दूध से वंचित रह गए।
विज्ञापन


जिले के 1550 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 1156 विद्यालयों में ही खाने के साथ दूध वितरित किया गया। शेष 394 विद्यालयों में दूध का वितरण नहीं हो पाया।  शासन ने बुधवार को बच्चों के बीच दूध वितरण का निर्देश दे रखा है।


  गौरतलब है कि कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के बीच बुधवार को दूध वितरित करने के लिए शासन ने फरमान तो जारी कर दिया है। लेकिन कनवर्जन कास्ट नहीं बढ़ाई गई है। इससे कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानों ने दूध वितरण करने में अपने हाथ खड़े कर लिए हैं।

प्राथमिक विद्यालयों में प्रति छात्र 3.59 रुपये और उच्च प्राथमिक में 5.38 रुपये की दर से कन्वर्जन कास्ट निर्धारित है। प्रत्येक बुधवार को वितरित किए जाने वाले दूध के लिए कोई अलग से शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। जबकि दूध 35 से 40 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

यही कारण है कि कई विद्यालय बच्चों को दूध नहीं पिला पा रहे हैं। हालांकि बच्चों को दूध वितरित करने के लिए शासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार को जनपद के 74.58 प्रतिशत विद्यालयों में ही दूध का वितरण किया गया। यानी कुल 1550 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 1156 विद्यालयों के एक लाख पांच हजार दो सौ एक बच्चे ने दूध पिया।

लेकिन शेष बचे विद्यालयों के लगभग एक लाख बच्चे दूध पीने से वंचित रह गए। गौरतलब है कि जिले में कुल दो लाख 33 हजार 668 बच्चे स्कूलों में नामांकित हैं। बेसिक शिक्षाधिकारी पीसी यादव ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर हाल में विद्यालयों में दूध का वितरण करवाएं।

बुधवार को विद्यालयों का सघन निरीक्षण भी किया गया। जो विद्यालय किसी कारणवश दूध का वितरण नहीं करा रहे हैं, उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है। अगर  दोबारा दूध न मिलने की शिकायत कहीं से भी आती है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed