फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One killed in car and bike collision

कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Fri, 13 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
One killed in car and bike collision
चंदौली। सदर कोतवाली के फत्तेपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह चकिया-चंदौली मार्ग पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से कोहराम मच गया। कार चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खगवल गांव निवासी राममूरत यादव (60), अंकित यादव (16) और आशीष यादव (18) बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए चकिया के रामपुर भभौरा गांव गए थे। बृहस्पतिवार को तीनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। चकिया-चंदौली मार्ग पर फत्तेपुर गांव के समीप कार ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे तीनों सवार जमीन पर गिर पड़े। वहीं राममूरत की मौत मौके पर ही हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन भी रोते बिलखते पीएम हाउस पहुंच गए। सदर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि घटना में संलिप्त कार व चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed