{"_id":"607821f28ebc3ec967513656","slug":"one-injured-by-electric-wire-fell-into-tractor-wheat-harvest-fired-in-chandauli-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजली के तार की चपेट में आया ट्रैक्टर, चार बीघा गेहूं की फसल जली, चालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजली के तार की चपेट में आया ट्रैक्टर, चार बीघा गेहूं की फसल जली, चालक झुलसा
Thu, 15 Apr 2021 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 15 Apr 2021 04:54 PM IST
सार
चंदौली जिले में बिजली के तार की चपेट में ट्रैक्टर आने से चालक झुलस गया। वहीं गेहूं की फसल भी जल गई।
विज्ञापन
आग लगने के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में गुरुवार की दोपहर गेहूं की थ्रेसिंग के लिए जा रहा ट्रैक्टर अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गया। जिससे ट्रैक्टर पर भी करंट आ गया। वहीं, गेहूं की फसल भी जल गई। इस दौरान चालक झुलस गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने चहनियां-सैदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
घटना जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मजिदहां गांव की है। जहां गांव के बच्चन विश्वकर्मा ने गेहूं की कटाई कर थ्रेसिंग के लिए मशीन मंगाई थी। गांव निवासी सुभाष यादव का पुत्र रविन्द्र यादव(28) ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचा। जब वह दोपहर साढ़े 12 बजे खेत में होकर गुजर रहा था। इसी दौरान वहां बिजली का तार लटक रहा था। जिसकी चपेट में ट्रैक्टर आ गया।
विज्ञापन
तारों के टकराने से चिंगारी निकली और गेहूं में गिरी। इससे गेहूं में आग लग गई। वहीं ट्रैक्टर में करंट आने से रविन्द्र भी झुलस गया और ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। किसी तरह रविन्द्र ने वहां से भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने गेहूं की फसल जलते देखा तो शोर मचाते हुए आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
Trending Videos
किसानों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाई। इस दौरान बच्चन विश्वकर्मा की दो बीघा, जमुना सिंह का एक बीघा ओर शैलेन्द्र सिंह की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने झुलसे रविन्द्र को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया।