{"_id":"609d10b1a8053b567d60a1c9","slug":"one-died-in-road-accident-car-collided-with-container-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: एनएच-2 पर खड़ी कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: एनएच-2 पर खड़ी कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, चार घायल
Thu, 13 May 2021 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 13 May 2021 05:12 PM IST
सार
नेशनल हाईवे-2 पर गुरुवार की दोपहर 12 बजे करीब पटना (बिहार) से आ रही कार नौबतपुर के पास सड़क पर खड़े कंटेनर में घुस गई। कार में पांच लोग बैठे हुए थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर में नेशनल हाईवे-2 पर बिहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े कंटेनर में टकरा गई। जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-2 पर गुरुवार की दोपहर 12 बजे करीब पटना (बिहार) से आ रही कार नौबतपुर के पास सड़क पर खड़े कंटेनर में घुस गई। कार में पांच लोग बैठे हुए थे। आगे बैठे दो लोग गाड़ी में बुरी तरह फंस गए और पीछे बैठी एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने लगभग डेढ़ घंटे में जैक से गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन