{"_id":"60ab54a98ebc3e34f55e7324","slug":"one-died-in-accident-car-collided-in-divider-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Mon, 24 May 2021 12:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 24 May 2021 12:54 PM IST
सार
यह हादसा चंदासी कोल मंडी के पास रात में 12बजे करीब हुआ है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चंदौली जिले के चंदासी कोल मंडी के पास बीती रात 12 बजे करीब एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो युवकों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों नशे में थे। सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंच गई, उसी समय युवक के परिजन भी वाराणसी से पहुंच गए। उसे किसी प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां सुबह एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की मां का नाम संगीता तिवारी है, जो वाराणसी के अग्रसेन कॉलेज में शिक्षिका हैं। वे शिवपुर में रहती हैं।
विज्ञापन