फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One dead, 15 sick due to diarrhea

डायरिया की चपेट में आने से एक की मौत, 15 बीमार

Sun, 12 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
One dead, 15 sick due to diarrhea
पीडीडीयू नगर। जिले में डायरिया आहिस्ता-आहिस्ता पांव पसारने लगा है। डायरिया की चपेट में आने से जहां रविवार को सकलडीहा विकासखंड के कोरी गांव की दलित बस्ती में एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन बीमार चल रहे हैं। इसके अलावा सैयदराजा के मिश्रपुरा स्थित दलित बस्ती में डायरिया से एक दर्जन लोग पीड़ित हैं। अच्छे इलाज के लिए नौ मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने गांवों में मेडिकल टीम भेजने व साफ-सफाई कराने की मांग की है। सकलडीहा विकासखंड के कोरी गांव की दलित बस्ती में एक ही परिवार के गुड्डू राम (30), सुनील (32), धन्नो देवी (27 ) व अर्जुनी (11) को डायरिया की शिकायत होने परताराजीवनपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरानगुड्डू की रविवार को मौत हो गई। इससे परिवार के अन्य सदस्य भीदहशत में आ गए हैं। ग्रामीणों की माने तो अभी तक गांव में ब्लीचिंग पाउडरका छिड़काव व साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई है। इस संबंध में सकलडीहा सीएचसी प्रभारी डॉ. एसकेयादव ने बताया कि सूचना मिलने पर आशा के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों कीटीम बनाकर गांव में भेज दी गई है। शीघ्र ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के साथ दवा का वितरण कराया जाएगा। गंभीर मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रमें भर्ती करा कर इलाज कराया जाएगा। गुड्डू के मौत की भी जांच कराई जाएगी। वहीं सैयदराजाके बरहनी ब्लॉक स्थित मिश्रपुरा गांव की दलित बस्ती मेंभी डायरिया के प्रकोप से लगभग एक दर्जन लोग प्रभावित हैं। इनमें नौ लोग कोइलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामप्रधान गौतम तिवारी ने बरहनी सीएचसी प्रभारी को इसकी सूचना देकर तत्काल साफ-सफाई व दवा वितरण कराने को कहा है। गांव में इस समय डायरिया के चपेट में एक दर्जन लोग आ चुके हैं। वे उल्टी व दस्त से ग्रसित हैं। नौ पीड़ितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल मेंभर्ती कराया गया है । ग्राम प्रधान से सूचना मिलने के बाद बरहनी सीएचसी प्रभारी डॉ.रितेश सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीमतो भेज दी लेकिन टीम के साथ कोई डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष दिखा। अंत में ग्राम प्रधान ने बस्ती में साफ-सफाई कराई। ग्राम प्रधान ने बस्ती के लोगों को पानी उबालकर पीने व हैंडपंप का ही पानी प्रयोगमें लाने की सलाह दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम में पहुंचे फार्मासिस्ट रुपेश, वार्ड ब्वॉय दीपककुमार व ललित कुमार और मधुबाला ने डायरिया पीड़ितों के बीच दवा वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed