{"_id":"6170f26bc1c4834c4e695d12","slug":"one-brother-killed-and-another-injured-after-wall-felll-down-on-him-at-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: मड़ई में सो रहे भाइयों पर मौत बनकर गिरी मिट्टी की पिलर, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: मड़ई में सो रहे भाइयों पर मौत बनकर गिरी मिट्टी की पिलर, परिजनों में कोहराम
Thu, 21 Oct 2021 10:24 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:24 AM IST
सार
चंदौली के कवई पहाड़पुर ग्राम सभा के खरिहनियां मजरे निवासी पवन (17)और प्रह्लाद (12) खाना खाने के बाद देर रात मड़ई में सोने चले गए। रात में मड़ई का एक मिट्टी का बड़ा पिलर उनपर गिर गया। एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के कवई पहाड़पुर ग्राम सभा के खरिहनियां मजरे में बुधवार की रात मड़ई में सो रहे दो भाइयों पर मिट्टी का बड़ा पिलर गिर गया। मलबे में दबने से एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
धानापुर थाना क्षेत्र के कवई पहाड़पुर ग्राम सभा के खरिहनियां मजरे निवासी पवन और प्रह्लाद खाना खाने के बाद देर रात मड़ई में सोने चले गए। दोनों एक ही चारपाई पर सो रहे थे। देर रात अचानक मड़ई का एक मिट्टी का बड़ा पिलर उनपर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने किसी तरह दोनों को मलबे से बाहर निकाला। आननफानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पवन (17) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं प्रह्लाद (12) की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन