फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One arrested for duping passengers by posing as coach attendant

कोच अटेंडेंट बनकर यात्रियों को ठगने वाला गिरफ्तार

Sun, 26 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
One arrested for duping passengers by posing as coach attendant
पीडीडीयू नगर। पैंट्रीकार, कोच अटेंडेंट ओर रेलवे स्टाफ बताकर विभिन्न ट्रेनों के कोच में चाय, पानी, भोजन अथवा स्नैक्स उपलब्ध कराने के नाम पर यात्रियों से ठगी करने के आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी ने रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात से गिरफ्तार किया। रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट के निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मुंबई मेल, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस आदि गाड़ियों के एसी कोच के यात्री लगातार ट्वीटर और रेल मदद एप पर शिकायत कर रहे थे कि एक व्यक्ति स्वयं को पैंट्रीकार, कोच अटेंडेंट एवं रेलवे स्टाफ बताकर कोच में हीं चाय, पानी, भोजन, अथवा स्नैक्स उपलब्ध करवाने के बहाने से एसी कोच के यात्रियों से हजार दो हजार रुपये की ठगी कर रहा है। इस पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने आरपीएफ और सीआईबी की टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। रविवार को प्लेटफार्म संख्या सात पर आई एक ट्रेन के एसी कोच से संदिग्ध व्यक्ति को उतरते देख टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय कुमार चतुर्वेदी निवासी पिसौर शिवपुर वाराणसी बताया। उसके पास से दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैनकार्ड, एटीएम कार्ड, और 850 रुपये नकद बरामद हुए। अजय ने स्वीकार किया कि वह पिछले कई माह से बनारस से यहां आकर यात्रियों से चाय, भोजन,पानी उपलब्ध करवाने के नाम पर उनसे पैसे लेकर गायब हो जाता था। इस तरह उसने अब तक 35 से चालीस लोगों से ठगी की है। आरपीएफ ने अजय को जीआरपी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed