फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One accused of murder arrested, four still abscondingOne accused of murder arrested, four still absconding

Chandauli News: हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, चार अभी फरार

Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
One accused of murder arrested, four still abscondingOne accused of murder arrested, four still absconding
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर में सात माह पूर्व हुई हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार की सुबह एक आरोपी को काली महाल स्थित एक मंदिर के समीप धर दबोचा। चार अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि 12 जुलाई 2022 को हनुमानपुर क्षेत्र के रहने वाले सिद्धांत नामक युवक की हत्या करके शव कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटका दिया गया। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से हुई। जांच में पता चला कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई है। इस मामले में विशाल भारती, रोहित भारती, अंकित, राहुल और बाजू को आरोपी बनाया गया था। रोहित को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालक समेत दो घायल
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। रेवसा गांव निवासी आदिल सिद्दीकी (20) बाइक से पचफेडवा से घर जा रहा था। रेवसा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ने के साथ इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, चकिया थाना क्षेत्र के गांधी पार्क के समीप शनिवार की शाम ऑटो की चपेट में आने से पीतपुर गांव निवासी जितेंद्र कोल का तीन वर्षीय पुत्र बुद्धू घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीटनाशक व डीजल पीकर दो युवतियां अचेत
चकिया। दूबेपुर व दिरेहूं गांव में किसी बात से नाराज दो युवतियों ने शनिवार की शाम कीटनाशक व डीजल पी लिया। इससे दोनों अचेत हो गईं। दूबेपुर गांव निवासी युवती ने घर में रखा डीजल पी लिया जबकि दिरेहूं गांव की युवती कीटनाशक का सेवन कर लिया।जिला संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में तैनात डॉ आरआर यादव ने उनका इलाज किया। संवाद
जहरीले जंतु के काटने से गंभीर
चकिया। इलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव निवासी अशोक कुमार द्विवेदी (48) को शनिवार की रात जहरीले जंतु ने काट लिया। इससे वह अचेत हो गए। जानकारी होते ही परिजन अचेताअवस्था में जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed