फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   old man tripped a tree in chandauli died after falling

दर्दनाक: दातून बेचकर दो वक्त की रोटी का करता था जुगाड़, पेड़ पर पैर लड़खड़ाया, गिरकर हुई मौत; बिलख रहा परिवार

Mon, 18 Mar 2024 11:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:09 PM IST
सार

Varanasi News: अधेड़ की मौत से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है, वहीं भुजहुवा गांव में भी मातम छा गया। हर कोई परिवार को ढांढस देने घर पहुंच रहा है। दूसरी तरफ, गांव में यह चर्चा तेज हो गई है कि गप्पू की मौत के बाद अब उसके परिवार का गुजारा कैसे होगा?

विज्ञापन
old man tripped a tree in chandauli died after falling
राम भरोस उर्फ गप्पू पटेल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीनगर थाना के भुजहुआ गांव में सोमवार की दोपहर दातुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा अधेड़ पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


भुजहुवा गांव निवासी राम भरोस उर्फ गप्पू पटेल दातुन तोड़कर मार्केट में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को दोपहर में दातून तोड़ने के लिए रतनपुर गांव के किनारे लगे पेड़ पर चढ़ा था। अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर अवस्था में उसे पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही गप्पू की मौत हो गई। गप्पू की मौत के बाद पत्नी अनीता पटेल, बड़ी बेटी पूनम पटेल, छोटी बेटी राधा पटेल, एक बेटा रोहित पटेल का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed