फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oil-laden pickup overturned uncontrollably

अनियंत्रित होकर पलटी तेल लदी पिकअप

Sun, 18 Sep 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Oil-laden pickup overturned uncontrollably
पड़ाव क्षेत्र के डोमरी-रतनपुर रोड पर रविवार की रात को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। पिकअप में सरसो का तेल लदा था।
विज्ञापन

पड़ाव क्षेत्र के रतनपुर और डोमरी गांव को जोड़ने वाली देहरादून स्कूल रोड में सत्येंद्र सिंह के मकान के पास रविवार की रात साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई और पलट गई। पिकअप में लदे सरसो के तेल कई डब्बे फट गए।तेल सड़क पर पसर गया। हादसे में डोमरी गांव का निवासी ड्राइवर बृजेश बाल बाल बच गया। वह तेल बाजार से डोमरी स्थित गोदाम में ले जा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अगर पांच मिनट पहले यह घटना हुई होती तो इसमे कई लोगों की जान भी चली जाती। जिस जगह दुर्घटना हुई है वहां हमेशा 10 लोग बैठकर बातचीत करते हैं। संयोग अच्छा था कि रविवार को भी घटना से पांच मिनट पहले ही लोग उठकर घर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रामीण सड़क होने से इसकी चौड़ाई मात्र 12 फिट ही है। इसमे भी दिन-रात सैकड़ों वाहन फर्राटा भरते हैं। उक्त पिकअप भी काफी तेज थी। सड़क की चौड़ाई कम होने से इसका एक छक्का सड़क से उतर गया और यह अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed