{"_id":"6691bb234027a9fad9053614","slug":"officials-will-remove-encroachment-from-gt-road-chandauli-news-c-189-1-svns1013-117374-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जीटी रोड से अतिक्रमण हटवाएंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जीटी रोड से अतिक्रमण हटवाएंगे अधिकारी
विज्ञापन
नगर स्थित जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीओ अनिरूद्ध सिंह और प्रभारी ईओ (एसडीएम) अविनाश कुमार ने रणनीति तैयार कर ली है। शुक्रवार को अभियंताओं के साथ सड़क का निरीक्षण कर नाली तक हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाने का निर्णय लिए। इसके अलावा सड़क किनारे पटरी पर गिट्टी और कोलतार डलवाने के साथ रोडवेज बस स्टैंड के पास से यू-टर्न की व्यवस्था किए जाने के आदेश दिए।
अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी सख्त हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश भर में नगरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के आदेश भी दिए हैं। इसी के क्रम में बृहस्पतिवार को एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने नगर के जीटी रोड का पैदल निरीक्षण करते हुए सड़़क की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त किये जाने के आदेश दिए थे। एडीजी के आदेश के बाद शुक्रवार को सीओ अनिरूद्ध सिंह व नगर पालिका के प्रभारी ईओ (एसडीएम) अविनाश कुमार ने जीटी रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना बनाई।
इसके अलावा रेलवे वीआईपी गेट संख्या एक के पास शीघ्र ही एक रेड लाईट लगाने की योजना तैयार की ताकि सड़क पर जाम न लगे । अधिकारियों की इस कार्रवाई से बाजार में व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।