फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officials will adopt one thousand tuberculosis patients

Chandauli News: एक हजार क्षय रोगियाें को गोद लेंगे अधिकारी

Sun, 19 May 2024 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Officials will adopt one thousand tuberculosis patients
चंदौली। जिले के अधिकारी एक हजार से ज्यादा क्षय रोगियों को गोद लेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मरीजों को चिह्नित कर तत्काल उनका उपचार शुरू कराया जा रहा है। डेढ़ हजार से अधिक आशा कार्यकर्ता घरों में जाकर मरीजों को दवाइयों के सेवन की जानकारी कर रही हैं। अब जिले के सभी विभागों के अधिकारी क्षय रोगियों को गोद लेंगे। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सीएमओ, एसीएमओ और डीसीएमओ मरीजों को गोद लेंगे। अधीक्षक व अन्य अधिकारियों को कम से कम दो-दो मरीजों को गोद लेना होगा। निजी नर्सिंग होम, निजी पैथोलॉजी संचालक, एक्सरे सेंटर आदि संस्थान भी ऐसे मरीजों को गोद ले सकेंगे। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पत्र जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग समाजसेवियों से भी बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन

क्षय रोगियों को गोद लेने के बाद उन्हें एक किलो मूंगफली, भुना चना, गुड़, सत्तू, तिल की गजक, 15 से 20 किलो गेहूं, पांच से 10 किलो चावल आदि मुहैया कराना होगा। इस तरह एक मरीज पर करीब 700 से 800 रुपये तक खर्च करने होंगे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाएं मुफ्त में दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed