{"_id":"d95456774fe8166741292a44cf93622c","slug":"officers-got-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के तृतीय चरण के विकास खंड बरहनी,
विज्ञापन
चन्दौली और चकिया में होने वाले चुनाव हेतु पीठासीन एवं मतदान कर्मियों के
लिए मंडी समिति में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधानों के एक-एक मत का महत्व होता है। इसलिए कर्मचारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निष्पक्षता बरतनी आवश्यक है।
कर्मचारी मतदान केन्द्रों पर प्रस्थान करने से पूर्व उपलब्ध करायी गयी सामग्री की जांच कर ही मतदान केन्द्रों के लिए प्रस्थान करें अन्यथा परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
मतदान केन्द्र के अन्दर कोई भी इकट्ठा न होने पाये और न ही 200 मीटर की परिधि में न हो।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक शशिमौली मिश्रा, उपनिदेशक कृषि आरके सिंह ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।