{"_id":"61437b708ebc3ed78d5e237b","slug":"oath-administered-to-officers-to-adopt-cleanliness-chandauli-news-vns61199961","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अपनाने के लिए अधिकारियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अपनाने के लिए अधिकारियों को दिलाई शपथ
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेल यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रेलवे की ओर से बृहस्पतिवार को स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की गई। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने अधिकारियों को स्वच्छता अपनाने और स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की शपथ दिलाई। इसके बाद स्काउट एंड गाइड, एनसीसी की ओर से निकाली स्वच्छता रैली की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जहां रेलवे स्टेशनों पर साफ सफाई के प्रति लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जागरूक किया जाएगा ।वहीं ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों से रेल के अधिकारी मिलेंगे उनको स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे ।ताकि ट्रेनों में भी साफ-सफाई निरंतर बनी रहे। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित रेलवे कालोनियों में अधिकारी श्रमदान कर स्वच्छता को बढ़ावा देंगे। इसके पहले स्काउट गाइड , एनसीसी, आरपीएफ जवानों के साथ अधिकारियों ने रेलवे कॉलोनी में भ्रमण कर लोगो को जागरूक किया। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के नुक्कड़ नाटक से प्रसन्न होकर डीआरएम ने पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर सफाई कर्मियों को मास्क वितरित किया। इस मौके पर एडीआरएम राकेश कुमार रोशन, कमांडेंट आशीष मिश्र, सीनियर डीपीओ अजित कुमार, राहुल गुप्ता,डीसीएम धीरज कुमार,मेजर अमरेंद्र कुमार, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार रहे।