फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Number of infected in the district crosses 38 hundred

जिले में संक्रमितों की संख्या 38 सौ के पार, 130 एक्टिव केस

Sun, 01 Nov 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Number of infected in the district crosses 38 hundred
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 सौ से पार हो गई है। हालांकि संक्रमितों में 3633 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 18 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि पांच लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक संक्रमण से 46 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में एक बालिका, सात महिला और दस पुरुष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में दो स्वास्थ्यकर्मी, एक लेखपाल, एक जनरल स्टोर दुकानदार, चार किसान, दो गृहणि, एक लेबर, एक प्राइवेट जॉबकर्मी, एक प्राइवेट टीचर और दो छात्र हैं। संक्रमितों में एक चहनियां, दो चकिया,नौ चंदौली ग्रामीण क्षेत्र से और एक चंदौली शहर, एक धानापुर, एक पीडीडीयू नगर,तीन सकलडीहा के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरी तरफ आज पांच लोगो को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में कोविड जॉच के लिए आज कुल 1281 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3809 हो गई। इसमें एक्टिव केस की संख्या 130 है जबकि 3633 संक्रमित स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 46 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed