फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now postman will make Aadhar card for children

अब डाकिया बनाएगा बच्चों के आधार कार्ड

Wed, 05 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now postman will make Aadhar card for children
पीडीडीयू नगर। अब डाकिया पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार बनाएगा। यही नहीं आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए भी डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह काम भी डाकिया कर देेगा। डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से सीईएलसी (चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट) सेवा शुरू की है। इससे इस सेवा की शुरूआत हुई है।
विज्ञापन

अब तक डाकघरों में आधार कार्ड बनाने, अपडेट करने का काम किया जा रहा है। इसी सेवा को विस्तार देते हुए
मोबाइल एप के माध्यम से पांच साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार बनवाने के लिए आधार नामांकन की शुरूआत की गई है। यह केवल संबंध प्रमाण पत्र (पीओआर) की सहायता से किया जा सकता है। इस सुविधा के लिए माता-पिता अपने आधार या अन्य किसी मान्य पहचान पत्र की सहायता से अपने बच्चे का आधार पंजीकरण घर बैठे डाकिया के माध्यम से नि:शुल्क करा सकते हैं। डाकिया वहीं पर आईपीपीबी मोबाइल हैंडसेट में इंस्टॉल सीईएलसी एप के माध्यम से बच्चे की फोटो लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करेगा। पंजीकरण के बाद डाकिया एनरोलमेंट आईडी उपलब्ध कराएगा। आधार बन जाने पर यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर बच्चे का आधार कार्ड डाउनलोड भी किया जा सकेगा। इसके लिए पचास रुपये शुल्क देना पड़ेगा। इसका सबसे अधिक फायदा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होगा। इस संबध में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि अब आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए कहीं भी जाने की जरुरत नहीं है। घर बैठे ही डाकिया के माध्यम से सीईएलसी सेवा के तहत मात्र 50 रुपये (कर सहित) का निर्धारित शुल्क देकर आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन आसानी से कराया जा सकता है। इससे कोरोना संक्रमण और भीड़भाड़ से भी बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed