{"_id":"5ef4eb108ebc3e430b255b71","slug":"now-all-the-regular-trains-canceled-till-12-august-chandauli-news-vns532260948","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 12 अगस्त तक सभी नियमित ट्रेनें हुई निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 12 अगस्त तक सभी नियमित ट्रेनें हुई निरस्त
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे अभी नियमित ट्रेनें नहीं चलाएगी। रेल मंत्रालय की ओर से पहले नियमित ट्रेन चलाने के लिए 30 जून तक पाबंदी थी। लेकिन जारी नई सूचना के अनुसार नियमित ट्रेनें 12 अगस्त तक निरस्त रहेंगी। हालांकि इस दौरान वर्तमान की तरह यात्री स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। रेल मंत्रालय ने 22 और 25 जून को आदेश जारी करके सभी जोन के महाप्रबंधक और प्रिंसिपल मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को सूचित किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 25 मार्च से नियमित ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। ऐसा लाकडाउन को देखते हुए किया गया है।
गौरतलब है कि रेल मंत्रालय ने 13 मई को आदेश जारी कर 30 जून तक सभी नियमित ट्रेनों को निरस्त कर यात्रियों के किराया का पूरा रिफन्ड देने का निर्देश जारी किया था। मंत्रालय ने यह भी आदेश दिया है कि नियमित निरस्त ट्रेनों के आरक्षित टिकटों के कि राया वापस कर दिया जाय। इस दौरान हावड़ा-दिल्ली रूट पर पीडीडीयू जंक्श्न से स्पेशल और स्पेशल राजधानी 22 जोड़ी ट्रेनें गुजर रही है। इसके अलावा 30 जून से नियमित ट्रेनों जैसे राजधानी, एक्स्रपेस और पैसेंजर गाड़ियां चलाने की तैयारी थी मगर कोरोना वायरस के फैलाव को देेखते हुए रेलवे ने इसे 12 अगस्त तक परिचालन पर रोक लगा दी है। रेल मंत्रालय इन सभी नियमित ट्रेनों को अगले आदेश तक निरस्त करने की घोषणा की है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस और सभी स्पेशल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें जो 12 मई और 1 जून से चल रही है वे चलती रहेंगी। मंत्रालय इन आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन करने को कहा है। भारत में कोविड 19 के बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को देख कर इन ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन को डर है कि नियमित सभी ट्रेनों का परिचालन करने से संक्रमित मरीजों की देश में तेजी से बढ़ सकती है ।