{"_id":"628e6ea69cec1665be6724d3","slug":"notice-to-engineer-on-negligence-in-gic-construction-chandauli-news-vns655395080","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी निर्माण में लापरवाही पर डीएम ने अभियंता को थमाई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी निर्माण में लापरवाही पर डीएम ने अभियंता को थमाई नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। नियामताबाद में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) का निर्माण समय से पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई और इस लापरवाही पर डीएम ने अभियंता को नोटिस दिया है। डीएम संजीव सिंह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों संग पचास लाख रुपये से अधिक की लागत की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने की हिदायत दी। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में डीएम ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए। टाइम लाइन के अनुसार निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति बरकरार रहे। किसी भी स्तर पर शिथिलता या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण होने के कगार पर हैं लेकिन धनाभाव के कारण शेष कार्य नहीं हो सका है। उसके लिए शीघ्र पैसा मंगाकर पूरा कराया जाए। किसी भी परियोजना का स्टीमेट रिवाइज करने की नौबत नहीं आनी चाहिए। मानसून सत्र से पहले निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कर लिया जाए। नौगढ़ के गोलाबाद स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का कार्य तेजी से पूर्ण कराकर हैंडओवर कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएसएस पैकफेड के अभियंता को दिए। बंधी प्रखंड के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष जाहिर करते हुए कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा में बालिका छात्रावास के निर्माण के लिए अभी तक जमीन चिह्नित नहीं होने पर नाराजगी जताई। तत्काल जमीन चिह्नित कर कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम वाराणसी के अभियंता को दिए। इस दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, एडीएम उमेश कुमार, सीएमओ डॉ. वाईके राय, डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्या रहे।