{"_id":"60ef241b8ebc3e50ab4eb6e1","slug":"notice-to-150-beneficiaries-if-housing-is-not-completed-chandauli-news-vns600460771","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम व सीएम आवास पूरा नहीं होने पर 150 लाभार्थियों को सौंपा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम व सीएम आवास पूरा नहीं होने पर 150 लाभार्थियों को सौंपा नोटिस
विज्ञापन
नौगढ़ । प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत खातों में धनराशि आने के बावजूद आवास नहीं बनवाने वाले लाभार्थियों को बुधवार को पंचायत सचिवों की ओर से नोटिस दिया गया। इस दौरान बीस गांव के 150 लाभार्थियों को नोटिस थमाया गया।
नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में सबसे ज्यादा लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने छत स्तर तक निर्माण पूरा करने के बाद आगे काम ही नहीं कराया है। ऐसे में पंचायत सचिवों ने तत्काल निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए नोटिस देने के साथ ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी है । पीएम और सीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को ा आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में एक लाख तीस हजार की राशि दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में नौगढ़ क्षेत्र में स्वीकृत 555 में से 150 आवास ऐसे हैं, जो अब तक अधूरे हैं जबकि आवास निर्माण के लिए सरकार की ओर से आधे से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त में 44 हजार और दूसरी किस्त में 76 हजार रुपये दिये जा चुके हैं। पिछले दिनों भी पंचायत सेक्रेट्री महेंद्र मौर्य, उपेंद्र साहनी, गुड्डू प्रसाद व अन्य सचिवों ने अधूरे पड़े आवासों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए नोटिस दिया था लेकिन इसके बाद भी आवासों का निर्माण पूरा नहीं किया गया। कई मुख्यमंत्री आवास ऐसे हैं जो छत स्तर तक बन चुके हैं, लेकिन उसे कराने से लाभार्थी बच रहे हैं। अब पंचायत सचिवों ने 150 लाभार्थियों को नोटिस जारी करते हुए निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बीडीओ सुदामा सिंह ने कहा कि आवास पूरा नहीं करने वाले लाभार्थियों को पंचायत सचिवों के द्वारा नोटिस दिए जा रहे हैं। अगर निर्माण कार्य पूरा नहीं कराते हैं मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा
नौगढ़। पीएम सीएम आवास पूरा नहीं करने पर देवदत्तपुर गांव में 35, बैरगाढ़ में 19, मगरही में 09, लक्षिमनपुर में 11, मझगाई में 03, सोनवार में 03, जरहर में 10, चिकनी में 02 बाघी में 01, गोलाबाद में 03, चुप्पेपुर में 02, विशेषरपुर में 02, अमृतपुर में 02, देवखत में 01 चमेरबांध में 03, पिपराही में 01 शमसेरपुर में 02 लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है। संवाद