फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   'Nothing like vote, we will definitely vote'

Chandauli News: ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’

Wed, 18 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
'Nothing like vote, we will definitely vote'
चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन के संबंध में डीएम ईशा दुहन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। निर्वाचन आयोग द्वारा इस राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए समस्त विभाग तैयारियां कर लें। कहा कि 25 जनवरी को जनपद स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन पं. कमलापति राजकीय डिग्री कालेज, चंदौली में किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, स्टॉल लगाकर, स्लोगन, रैली, नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता, गीत संगीत आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही समस्त तहसीलों, कार्यालयों व ग्रामों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर एडीएम उमेश मिश्र, सीएमओ डा.वाईके राय, स्वीप आइकन राकेश यादव, निशा सिंह, सरिता मौर्य, सचिन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed