फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   NIC launches exporters corner to increase exports

निर्यात बढ़ाने को एनआईसी ने लांच किया एक्सपोर्टर कार्नर

Sun, 20 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
NIC launches exporters corner to increase exports
चंदौली। अतिपिछड़े जिले में उद्योग और निर्यात बढ़ाने के लिए डिजिटल माध्यमों से सुविधाओं में इजाफा हुआ है। जिले की आधिकारिक वेबसाइट चंदौली एनआईसी डाट कॉम पर एक्सपोर्टर कार्नर लांच किया गया है। अफसरों ने दावा किया कि सूबे से सबसे पहले जिले में यह व्यवस्था लागू हुई है। जहां निर्यातकों को अपने सामान को विदेश भेजने लिए जरूरी जानकारी के साथ संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण लिंक मौजूद है। जिससे वह सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सुविधाएं प्राप्त करेंगे। साथ ही जिले से निर्यात की संभावना बढ़ने पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते जिले में बड़ी तादात में प्रवासी कामगार वापस लौटे हैं। वहीं जिले में संचालित उद्योग धंधों पर भी असर पड़ा है। हालांकि कृषि प्रधान जनपद होने के चलते लोग खेती बारी करके परिवार का भरण पोषण कर लेते है। लेकिन युवाओं के सामने अपने भविष्य को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी का सहारा लिया है। जिले की आधिकारिक वेबसाइट चंदौली एनआइसी पर एक्सपोर्टर कार्नर लांच किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में बने विभिन्न उत्पादों का निर्यात गैर जनपद, प्रांत व विदेशों में किया जाता है। शासन-प्रशासन की ओर से निर्यातकों की सहूलियत के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जाती हैं, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में निर्यातक इसके बारे में अवगत नहीं हो पाते हैं। ऐसे में उद्योग विभाग ने एनआइसी की वेबसाइट पर एक्सपोर्टर कार्नर का लिंक शुरू किया है। इस पर कपड़ा, सेवा क्षेत्र, कृषि उत्पाद, ट्रांसपोर्ट आदि क्षेत्रों में निर्यातकों के लिए मिलने वाली सुविधाओं व योजनाओं के बारें में जानकारी मिलेगी। साथ ही विभिन्न विभागों के लिंक भी कार्नर पर मौजूद रहेंगे। जिससे निर्यातक संबंधित विभागों से संपर्क करके अपनी समस्या को सुलझा सकेगा और निर्यात को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट.......................
जिले की चंदौली डाट एनआइसी डाट काम पर एक्सपोर्टर कार्नर लांच हुआ है। निर्यात से जुड़े उद्यमी को वेबसाइट सिंगल विंडो सिस्टम के तहत संचालित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी मिलेगी। जिले से निर्यात बढ़ने पर लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही औद्यौगिक विकास तेजी से बढ़ेगा। गौरव मिश्रा, उपायुक्त, उद्योग
रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed