फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Newborn baby found in bushes in chandauli people said Mamta died after giving birth

Chandauli News: झाड़ियों में मिला खून से लथपथ नवजात, लोग बोले- जन्म देते ही मर गई ममता

Sun, 24 Jul 2022 01:03 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Jul 2022 01:03 PM IST
सार

चंदौली के लौवारी खुर्द गांव में रविवार अलसुबह ग्रामीणों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जब उन्होंने झाड़ियों में देखा तो पाया कि वहां  कपड़े में लिपटा एक नवजात पड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
Newborn baby found in bushes in chandauli people said Mamta died after giving birth
झाड़ियों में पड़े नवजात को देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले के नौगढ़ इलाके में झाड़ियों में खून से लथपथ नवजात शिशु मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। नवजात शिशु को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति अभी खतरे से बाहर है। इलाज के बाद उसे बाल गृह रामनगर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


नौगढ़ क्षेत्र के लौवारी खुर्द गांव में रविवार अलसुबह ग्रामीणों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जब उन्होंने झाड़ियों में देखा तो पाया कि वहां एक  कपड़े में लिपटा नवजात पड़ा हुआ है। गांव के प्रधान यशवंत सिंह यादव ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्राम प्रधान ने 108 की एंबुलेंस से नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। कई लोगों ने कहा कि भला वो कैसी मां होगी जो अपने बच्चे को मरने के लिए झाड़ियों में छोड़ गई। वहीं कई लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि मां ने किसी मजबूरी में ऐसा कदम उठाया होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed