{"_id":"b58cb0e927500735563fcfbc0e44a33c","slug":"new-golden-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू गोल्डेन ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू गोल्डेन ने जीता मैच
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकी स्पोर्टिंग क्लब फुटिया की ओर से गांव के पंचायत भवन के समीप गुरुवार
विज्ञापन
को कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला
पंचायत सदस्य अशोक त्रिपाठी ने किया।
इसके बाद वे दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। क्रिकेट न केवल एक खेल है, बल्कि इसमें खिलाड़ियों का उज्ज्वल भविष्य भी है। उद्घाटन मैच में न्यू गोल्डेन की टीम ने न्यू स्टार को हराया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अशोक त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना सराहनीय पहल है।
ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिभाएं छिपी होती हैं, लेकिन वे संसाधन के अभाव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाती है। ग्राम प्रधान वंशराज पासवान ने कहा कि गांव के युवाओं के खेल भावना को मेरी ओर से पूरा समर्थन रहेगा। खिलाड़ियों की जो भी जरूरतें हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करूंगा।
उद्घाटन मैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यू गोल्डेन की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी न्यू स्टार की टीम 67 रन पर ही सिमट गई। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले न्यू गोल्डेन टीम के खिलाड़ी विशाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर राममूरत, अंशुमान सिंह, टीपू, कालेश्वरनाथ, गोरखनाथ आदि उपस्थित रहे। संचालन अरविंद कुमार ने किया।