फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Neither laboratory, nor recognition, how to conduct geography practical exam

ना प्रयोगशाला, न शिक्षक, ना ही मान्यता, कैसे कराएंगे भूगोल प्रैक्टिकल की परीक्षा

Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Neither laboratory, nor recognition, how to conduct geography practical exam
धीना। यूपी बोर्ड भी अजब गजब कारनामे करता है। बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब प्रेक्टिल की तैयारी शुरू हो गई। वहीं जनता इंटर कॉलेज बबुरा में 23 परीक्षार्थियों को भूगोल का प्रेक्टिकल देना है। इस कॉलेज में न तो प्रयोगशाला है, न ही भूगोल के शिक्षक, कॉलेज को भूगोल की मान्यता भी नहीं है। ऐसे में यहां भूगोल के प्रेक्टिकल परीक्षा को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। अब 28 अप्रैल से प्रायोगिक परीक्षाएं होनी है। प्रेक्टिकल की खास बात है कि जिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा दी है। उसी केंद्र पर प्रेक्टिकल भी देंगे। इसके पहले विद्यालयों को ही केंद्र मानकर प्रायोगिक परीक्षा होती थी। इसमें परीक्षकों सहित विद्यालयों को भी सहूलियत होती थी। जनता इंटर कॉलेज बबुरा धीना पर इंटरमीडिएट में 223 परीक्षार्थियों ने रसायन विज्ञान, 223 परीक्षार्थियों ने भौतिक विज्ञान तथा 124 परीक्षार्थियों ने जीव विज्ञान की परीक्षा दी थी। इसी तरह भूूगोल विषय में 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब ये परीक्षार्थी यहां पर प्रेक्टिकल देंगे। इस संबध में जनता इंटर कॉलेज बबुरा के प्रधानाचार्य अनुपम राय ने बताया कि सारा खर्च विद्यालय को ही बहन करना पड़ेगा। इतना ही नहीं हर विषय की प्रयोगशाला में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाना है। इस सबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि इसमें जो भी व्यय होगा विद्यालय स्तर से ही संपन्न कराया जाएगा। रही बात भूगोल विषय की मान्यता न होने की तो इसकी जांच कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र बदलने की भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed