फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Negligence increased with relaxation, may be heavy

छूट के साथ बढ़ती लापरवाही, पड़ सकती है भारी

Wed, 13 May 2020 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Negligence increased with relaxation, may be heavy
छूट के साथ बढ़ती लापरवाही, पड़ सकती है भारी
विज्ञापन

घर से बाहर दो गज की दूरी के मंत्र को भूल रहे हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देेेश में लागू लॉकडाउन के बावजूद वायरस का प्रकोप देश और प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अब तक कोरोना संक्रमण से बचा हुुआ है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में शर्तों के साथ बाजार खोलने की छूट दी गई है। इसके बाद बाजार खुल गए और लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गए हैं। दो गज की दूरी, मास्क पहनने की बाध्यता का अब पालन होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में लोगों की यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रशासन को भी ग्रीन जोन और कोरोना संक्रमित जिला बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।
वैश्विक महामारी कोविड 19 का अब तक कोई तोड़ नहीं निकल सका है। पूरा विश्व सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने के फार्मूले पर ही चल रहा है। 40 दिन के पूूर्ण लॉकडाउन के बाद चार मई से लॉकडाउन के तीसरे चरण में बाजार खोल दिया गया। हालांकि इसके लिए तमाम शर्तें लगा दी गई। बाजार की भीड़ को देखते हुए दुकानों को खोलने का रोटेशन तय किया गया। पुलिस की कुछ सख्ती भी कम हुई। इसके बाद मानो लोगों को खुली छूट मिल गई है। जिले के एक मात्र नगर पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के साथ चंदौली, सैयदराजा, चकिया, सकलडीहा, बबुरी, नौगढ़, चहनियां सहित अन्य बाजार में आने वाले लोग जैसे लॉकडाउन के नियमों को भूल चुके हैं। बुधवार को बाजार की स्थिति देखने पर ऐसा लगा जैसे कोरोना वायरस से किसी को कोई भय ही नहीं है और न ही प्रशासन वायरस के फैलाव को रोकने के प्रति गंभीर है। दोपहर में रेलवे ओवरब्रिज पर सामान्य दिनों की तरह वाहनों की कतार लगी। स्थिति यह रही है ट्रैफिक पुलिस को एक तरफ के वाहन को रोक कर दूसरी तरफ वाहनों को पास कराना पड़ा। नगर के परमार कटरा स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा के बाहर सैकड़ों महिलाओं की भीड़ जुुुटी। इसी तरह रेलवे स्टेशन के सर्कुुलेटिंग एरिया में यात्री एक दूसरे से सटकर बैठे मिले। सड़क पर ट्रिपल सवारी बाइक चालक चलते मिले। लोगों को समझदारी दिखानी होगी और सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

इनसेट-
75 जिलों में चंदौली अब तक है सुरक्षित
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेेश भी तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में प्रदेश के 75 जिलों में कोराना वायरस संक्रमितों की संख्या 3600 से अधिक है। थोड़ी सी सतर्कता की वजह से पूरे प्रदेेश में चंदौली जनपद ही एक मात्र जिला बचा है, जहां अब तक कोई कोरोना संक्रमित नहीं है। इससे सटे वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और बिहार के भभुजा में संक्रमित मिल चुके हैं। ऐसे में यदि अभी ध्यान नहीं दिया गया तो चूक भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed