{"_id":"68cb11fc29aa25205702e50f","slug":"negligence-in-updating-u-dise-data-in-582-schools-chandauli-news-c-189-1-svns1010-136603-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 582 विद्यालयों में यू-डायस डेटा अपडेट में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 582 विद्यालयों में यू-डायस डेटा अपडेट में लापरवाही
विज्ञापन
जिले के विद्यालयों में यू-डायस पोर्टल पर डेटा अपलोड को लेकर लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 582 विद्यालयों में से 124 निजी बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालय और 58 मदरसों के 12 स्कूलों ने अब तक यू-डायस का कार्य पूर्ण नहीं किया है।
यू-डायस के अंतर्गत विद्यालयों को बच्चों का जनरल प्रोफाइल, शिक्षकों की जानकारी, विद्यालय का एजुकेशनल प्रोफाइल और फिजिकल फैकल्टी संबंधी विवरण अपलोड करना अनिवार्य है। लेकिन विभागीय आदेशों के बावजूद कई विद्यालय इस प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
बीएसए सचिन कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संबंधित विद्यालयों ने तीन कार्य दिवस के भीतर डेटा अपडेट नहीं किया तो उनके यू-डायस कोड बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालय बच्चों की शिक्षा से संबंधित डेटा अपलोड करने में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। विभाग अब इनके विरुद्ध कार्यवाही शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
बीएसए ने कहा कि यू-डायस पोर्टल पर सही और समयबद्ध डेटा अपलोड करना अनिवार्य है। यह आंकड़े न केवल शिक्षा विभाग की योजना निर्माण में सहायक होते हैं बल्कि विद्यालयों को मिलने वाले संसाधनों और अनुदान का भी आधार बनते हैं। ऐसे में लापरवाही करने वाले विद्यालय किसी भी स्थिति में बख्शे नहीं जाएंगे।