{"_id":"8f0effddfeaebbd24fca0db0e2d525f4","slug":"near-the-headquarters-land-will-not-sell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय के पास की जमीनें नहीं बिकेंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय के पास की जमीनें नहीं बिकेंगी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूरीकोट गांव में बन रहे जिले के नये मुख्यालय के पास की जमीनें अब नहीं
विज्ञापन
बिक सकेंगी। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने निरीक्षण के बाद यह आदेश दिया
है। उन्होंने अधिगृहीत भूमि और आस-पास केे विकास के लिए नागरिक सुविधाओं को
ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान तैयार करने का अधिकारियों को निर्देश
दिया है।
जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मुख्यालय के लिए अधिगृहीत और आस-पास की जमीनों के लिए शीघ्र ही मास्टर प्लान तैयार करें। जसुरी, बाघों और धूरीकोट के काश्तकार मास्टर प्लान के हिसाब से ही किसी भी तरह का निर्माण कर सकेंगे।
प्लाटिंग आदि का कार्य भी प्लान के हिसाब से ही होगा। इसके लिए टाउन प्लान बनाया जाएगा। सभी तरह की सुविधाओं को ध्यान में रख कर ही प्लान का निर्माण कराया जाएगा जिससे किसी को परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर गिरीश कुमार, सीएमओ डाॅ. आरएन सिंह और नायब तहसीलदार गुलाब चंद्रा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।