फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Naugarh Chandauli resident CRPF jawan shot himself in mizoram while on duty mother said my son cannot commit suicide

Chandauli News: नौगढ़ निवासी जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, मां बोली- मेरा बेटा नहीं कर सकता खुदकुशी

Mon, 30 May 2022 11:10 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 May 2022 11:10 AM IST
सार

मिजोरम में तैनात चंदौली जिले के नौगढ़ निवासी सीआरपीएफ जवान श्याम सुंदर गुप्ता (40) ने ड्यूटी के दौरान खुद को iगोली मारकर जान दे दी। सूचना के बाद से जवान के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Naugarh Chandauli resident CRPF jawan shot himself in mizoram while on duty mother said my son cannot commit suicide
सीआरपीएफ जवान श्याम सुंदर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिजोरम में तैनात चंदौली जिले के नौगढ़ निवासी सीआरपीएफ जवान श्याम सुंदर गुप्ता (40) ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारकर जान दे दी। सूचना के बाद से जवान के परिजनों में कोहराम मचा है। सोमवार सुबह से सांत्वना देने के लिए आसपास के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी है।  

विज्ञापन


श्याम सुंदर के परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच कराने की मांग की है। वहीं उसकी मां का कहना है कि मेरा बेटा कभी खदकुशी नहीं कर सकता। नौगढ़ चकरघट्टा थाना क्षेत्र के नर्वदापुर गांव निवासी सीआरपीएफ 158 बटालियन का जवान श्याम सुंदर गुप्ता (40) पुत्र लक्ष्मी गुप्ता इन दिनों मिजोरम में तैनात था।
विज्ञापन


रविवार रात परिजनों के पास बटालियन से फोन आया कि श्याम सुंदर ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। रात में ही आसपास के लोगों के अलावा रिश्तेदार और परिचित भी पहुंच गए। सीआरपीएफ जवान की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां का कहना है कि मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। जरूर उसके साथ कुछ गलत हुआ है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। शव के आने का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed