फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nagar Panchayat drains will be repaired soon

नगर पंचायत के नालियों के मरम्मत और निर्माण का कार्य जल्द

Sun, 30 May 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat drains will be repaired soon
चकिया। स्थानीय नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों की गलियों में जर्जर नालियों के मरम्मत और निर्माण का कार्य होगा। आयोग की संस्तुति पर स्थानीय निकाय की ओर से पिछले दिनों 15वें वित्त योजना से नगर पंचायत को लाखों रुपए मुक्त किए गए। प्रस्ताव पास के बाद कार्य कराने के लिए नगर पंचायत के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों आयोग की संस्तुति पर स्थानीय निकाय निदेशक डॉ. काजल की ओर से जारी पत्र के अनुसार 15वें वित्त योजना के अंतर्गत सोल्ड वेस्ट मैनेजमेंट, ड्रिंकिंग वाटर, इंक्लूडिंग रेन वाटर हार्वेस्टिंग एंड रिसाइक्लिंग के तहत नगर नगर पंचायत को धन अवमुक्त किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन ने कार्यालय परिसर में 29 जनवरी को आयोजित नगर प्रशासक उपजिलाधिकारी अजय मिश्र की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड के विभिन्न स्थानों पर नाली मरम्मत, निर्माण आरसीसी कबर ढक्कन के 29 प्रस्ताव पास किए गए थे। इसकी कार्य योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से संस्तुति प्राप्त होने पर विकास कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

इंदिरा नगर वार्ड नंबर एक, वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर तीन, वार्ड नंबर पांच मां काली नगर, वार्ड नंबर छह सिविल लाइन, वार्ड नंबर सात, वार्ड नंबर आठ, वार्ड नंबर नौ, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 12 में कार्यों सहित नगर पंचायत सीमा के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नाली व आरसीसी कवर का कार्य के लिए निविदा की कार्रवाई की गई है। जल्द ही कार्यों को करा कर वार्डों को स्वच्छ सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंही लाल गौतम, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed