फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mustard oil laden pickup overturned in chandauli driver life narrowly saved

Chandauli News: अनियंत्रित होकर पलटी सरसो तेल लदी पिकअप, बाल-बाल बची चालक की जान

Sun, 18 Sep 2022 11:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Sep 2022 11:10 PM IST
सार

डोमरी-रतनपुर रोड पर रविवार रात को सरसो तेल लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की जान बाल-बाल बची। 

 

विज्ञापन
Mustard oil laden pickup overturned in chandauli driver life narrowly saved
अनियंत्रित होकर पलटी सरसो तेल लदी पिकअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में डोमरी-रतनपुर रोड पर रविवार रात को सरसो तेल लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की जान बाल-बाल बची।  पड़ाव क्षेत्र के रतनपुर और डोमरी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर रविवार रात साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई और पलट गई। पिकअप में लदे सरसो तेल के कई डब्बे फट गए। तेल सड़क पर पसर गया। हादसे में डोमरी गांव का निवासी ड्राइवर बृजेश बाल बाल बच गया।

विज्ञापन


वह तेल को बाजार से डोमरी स्थित गोदाम में ले जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि अगर पांच मिनट पहले यह घटना हुई होती तो कई लोगों की जान भी चली जाती। जिस जगह दुर्घटना हुई है वहां हमेशा 10-12 लोग अक्सर बैठे रहते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि ग्रामीण सड़क होने के कारण इसकी चौड़ाई मात्र 12 फिट ही है। इसमें भी दिन-रात सैकड़ों वाहन फर्राटा भरते हैं। हादसे का खतरा बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed