फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Muslim woman cut cake on Modi's birthday

मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम महिला ने काटा केक

Fri, 17 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Muslim woman cut cake on Modi's birthday
पीडीडीयू नगर। जिले के विभिन्न इलाकों में अलग अलग धर्म के अनुसार मोदी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सतपोखरी में केक काटा गया। वहीं चकिया में मुस्लिम महिला ने केक काटा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी तट पर 71 चुनरी चढ़ाकर मां गंगा का दर्शन-पूजन कर पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

सतपोखरी स्थित एक मैरेज लॉन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का 71 वां जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। सकलडीहा सुशील सिंह और इक़बाल अहमद राजू हवारी ने संयुक्त रूप से केक काटा। इस मौके पर मुस्लिम समाज की औरतों ने भी देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर एसके उरूज हैदर, साजू थॉमस, शमीम अंसारी, कामिल रहे। इसी तरह भाजपा के पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश चौहान की देख रेख में अलीनगर में धूमधाम से केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। इसी मौके पर सुनील शर्मा, चेतन चौहान, भरत चौहान रहे। चकिया: नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह की अगुवाई में मुस्लिम महिला खैरुनिशा ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में बटुकों ने मां गंगा की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed