फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Murder of aunt for property in Chandauli Two weeks ago there was a dispute over land

चंदौली में संपत्ति के लिए मामी की हत्याः पहले दरवाजा खुलवाया फिर रस्सी से गला दबाकर मारा, दो सप्ताह पूर्व जमीन के लिए हुआ था विवाद

Wed, 23 Feb 2022 08:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Feb 2022 08:28 PM IST
सार

गांव में सवा बिस्वा जमीन के साथ चार दुकानों का कटरा भी है। आरोप है कि भांजे की नजर उस कटरे पर थी। इसके लिए वह मामी से आए दिन विवाद करता था।
 

विज्ञापन
Murder of aunt for property in Chandauli Two weeks ago there was a dispute over land
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंदौली के गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक ने संपत्ति के लिए अपनी ही मामी की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।  परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के अलहिया गांव निवासी अरविंद राम रिक्शा चालक है। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने दोनों पुत्री सोनी, मोनी व दो पुत्र किशन एवं कन्हैया एवं पत्नी मनोरमा देवी (35) के साथ कमरे में सो रहा था। आरोप है कि देर रात बलुआ थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी उसका भांजा अरूण कुमार आया और घर का दरवाजा खटखटाने लगा।
विज्ञापन


मनोरमा देवी के दरवाजा खोलते ही अरूण ने रस्सी से उसका गला दबाना शुरू कर दिया। इसी बीच शोर सुनकर अरविंद भी कमरे से बाहर चला आया। उसने बताया कि अरूण संपत्ति में हिस्सा नहीं देने पर सभी का यही हाल करने की धमकी दे रहा था। अरविंद ने बताया कि जब तक वह मनोरमा के पास पहुंचता उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बताया कि घटना बाद अरूण मौके से भाग गया। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले आई। सकलडीहा इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पति की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर पुलिस दबिश दे रही है।

परिजनों ने कहा, पुलिस की अनदेखी से हो गई बड़ी घटना

मनोरमा के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि अरूण ने 15 फरवरी को भी मारपीट की थी। जिस पर लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके नतीजा की रहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई। संवाद 

चार दुकान वाले कटरे पर थी अरूण की नजर

रिक्शा चालक अरविंद के पास अलहिया गांव में सवा बिस्वा जमीन के साथ मरकनिया गांव में चार दुकानों का कटरा भी है। आरोप है कि भांजे की नजर उस कटरे पर थी। मनोरमा के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि अरूण कटरे के लिए मनोरमा से आए दिन विवाद करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed