फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Murder in Chandauli straw trader killed by sharp weapon who sleeping outside warehouse police start investigation

Chandauli News: गोदाम के बाहर सो रहे भूसा व्यापारी की धारदार हथियार से वारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 23 May 2022 12:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 May 2022 12:02 PM IST
सार

चंदौली के ख्यालगढ़ गांव में भूसा व्यापारी रविवार रात अपने गोदाम के बाहर सो रहा था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वारकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Murder in Chandauli straw trader killed by sharp weapon who sleeping outside warehouse police start  investigation
भूसा व्यापारी महेंद्र कुमार उर्फ पप्पू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के ख्यालगढ़ गांव में भूसा गोदाम के दरवाजे पर सो रहे महेंद्र कुमार उर्फ पप्पू (48) की धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 

विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के ख्यालगढ़ गांव निवासी भूसा व्यापारी महेंद्र कुमार उर्फ पप्पू (48) रविवार रात खाना खाने के बाद अपने घर से करीब 50 मीटर दूर भूसा गोदाम के बाहर चौकी पर सोने चला गया। उसके पुत्र गांव से इलिया क्षेत्र के बेन तियरी गांव में गई बारात में गए थे। देर रात किसी ने महेंद्र के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

जगाने गई पत्नी तो मृत मिला पति

घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार सुबह हुई। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी जब जगाने के लिए गई तो खून से लथपथ शव पड़ा था। वहीं चौकी और बिस्तर पर भी खून फैला था। जिसे देखते ही वह चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग

सूचना पर सीओ पीडीडीयू नगर अनिल राय, अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह और लौदा चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजन हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। बगैर मांग पूरी हुई शव को नहीं ले जाने पर अड़ गए। काफी समझाने बुझाने के बाद वे माने।
 

मृतक की पत्नी मुन्नी देवी पुत्री गोल्डी व प्रिया, पुत्र शशिकांत व उषाकांत का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सीओ अनिल राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से सिर पर प्रहार होने से पप्पू की मौत हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed