फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Municipality failed to restore drinking water facility

वार्ड में पेयजल सुविधा बहाल करने में विफल साबित हुई नगर पालिका

Sat, 26 Mar 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Municipality failed to restore drinking water facility
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर वार्ड में ट्यूबवेल की खराब हुई बोरिंग को चार दिन बाद भी सही कर पाने में नगर पालिका विफल साबित हुई है। शुक्रवार को भी क्षेत्र में जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोगों को दिनभर पानी के लिए तरसना पड़ा। हालांकि क्षेत्र में पालिका की ओर से टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है लेकिन वो नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड में मंगलवार की शाम ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद सभासद ने प्रयास करके बुधवार को दूसरी मोटर मंगवाई। लेकिन कुछ देर बाद दूसरी मोटर ने भी जवाब दे दिया। इसके चलते दिनभर पानी नहीं मिल पाया। पानी की लिए हाहाकार मचने के बाद बृहस्पतिवार सुबह चेयरमैन संतोष खरवार टैंकर से वार्ड में जलापूर्ति किये जाने का नगर पालिका कर्मियों को आदेशित किया। वहीं बोरिंग को ठीक कराये जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान नई बोरिंग की योजना भी बनाई गई लेकिन तत्काल आपूर्ति बहाल किये जाने को लेकर नगर पालिका का पूरा तंत्र विफल नजर आया। हालांकि इस दौरान कंप्रेशर मशीन के जरिये बोरिंग से बालू निकालकर उसे चालू किये जाने की तैयारी की गई लेकिन मशीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण यह कार्य भी नहीं हो सका। अब वार्ड में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। गर्मी और पानी की खपत को देखते हुए यह व्यवस्था भी नाकाफी साबित हो रही है। लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में प्रेशर बनाने के लिए दो-तीन मशीनों की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए पड़ोसी जिलों से कंप्रेशर मशीन मंगवायी जा रही है। जलापूर्ति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयाय किये जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed