{"_id":"6ac2b454794c4876d80e5bd4","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-tractor-chandauli-news-c-189-1-chl1002-155685-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
पारस पॉल, फाइलफोटो
- फोटो : credit
सैयदराजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के फेसूडा गांव में शनिवार शाम तेज ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पारस पॉल (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
फेसूडा गांव निवासी पारस पॉल शनिवार को बाजार गए थे। सामान खरीदने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और पारस पॉल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया।
मौके पर जुटे लोगों ने पारस को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पारस के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची सैयदराजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।