फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Most ATMs have also betrayed

अधिकांश एटीएम ने दिया दगा

Sat, 12 Nov 2016 01:24 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 12 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Most ATMs have also betrayed
बंद एटीएम
पांच सौ और हजार के नोट बंद होने के साथ ही दो दिनों की बंदी के बाद शुक्रवार को एटीएम खुलना था लेकिन जनपद के आधे से अधिक एटीएम पर दिन भर ताला लटकता रहा। जो एटीएम खुले वहां लंबी कतार लगी। ऐसे में छोटी रकम निकालने वालों को भी बैंक की शाखाओं में लंबी कतार में लगानी पड़ी।
विज्ञापन

आठ नवंबर की रात 12 बजे 500 और 1000 के नोट बंद करने की घोषणा के साथ ही रिजर्व बैंक के निर्देश पर देश भर के बैंकों में एक दिन की बंदी कर दी गई और दो दिनों के लिए एटीएम पर ताला जड़ दिया गया। छोटे नोट की किल्लत से लोग परेशान हो गए। स्थिति यह हो गई कि बैंक खुलते ही गुरुवार को बैंक शाखाओं में लंबी कतार लग गई। लोगों को लगा शुक्रवार को एटीएम शाखाएं खुलते ही भीड़ कम होगी। इसी आश में शुक्रवार की सुबह से ही एटीएम शाखाओं पर लोग पहुंचने लगे लेकिन दिन भर यहां ताला नहीं खुला।
विज्ञापन

नगर के परमार कटरा के सामने स्थित एटीएम शाखा पर कैश नहीं है लिख कर टांग दिया गया। इसी तरह स्टेशन परिसर स्थित एसबीआई, बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, जीटी रोड स्थित यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक, विजया बैंक की शाखाओं में ताला लटकता रहा। स्टेशन परिसर में ही स्टेट बैंक की शाखा से सटे एटीएम का ताला सुबह दस बजे खुला तो लोगों की कतार लग गई। ऐसे में दोपहर बारह बजते बजते कैश खत्म हो गया। फिर से कैस जमा करने पर पैसा निकाला जा सका। इस संबध में जिला अग्रणि प्रबंधक एसके पाढी ने बताया कि जिले में 74 एटीएम शाखाएं हैं। एटीएम में पैसे डालने की जिम्मेदारी निजी कंपनी को दी गई है। कुछ ही बैंकों में पैसे डाले जा सके थे। एक दो दिन में सभी एटीएम सामान्य रूप से चलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed