फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Monkey bites five-year-old innocent

बंदरों ने पांच वर्ष की मासूम को नोचकर किया जख्मी

Wed, 26 Feb 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Monkey bites five-year-old innocent
नौगढ़। थाना क्षेत्र के बाघी गांव में मंगलवार की दोपहर घर के आंगन में खेल रही पांच वर्षीय मासूम को बंदरों के झुंड ने काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां एंटी रैबीज न होने के कारण चिकित्सकों ने उसे चकिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी अनिल पासवान की पांच वर्षीय पुत्री परी घर के आंगन में खेल रही थी। तभी अचानक पहुंचे बंदरों के झुंड ने उसपर हमला कर नाखूनों से बुरी तहर नोच लिया। बंदरों ने बच्ची के दोनों कोहनियों व हाथों को कई स्थानों पर अपने नाखूनों से नोचकर जख्मी कर दिया। बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले और आसपास के लोग डंडा लेकर पहुंचे और बंदरों को भगाया। इसके बाद वे बच्ची को बेहोशी की हालत में नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद एंटी रैबीज न होने के कारण मासूम को चकिया के जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। हमले से नाराज बस्ती के लोगों ने एसडीएम से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed