फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Monitoring including cash from post office stolen

चोरों ने डाकघर से उड़ा दिए कंप्यूटर के दो मॉनीटर

Wed, 09 Dec 2020 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Monitoring including cash from post office stolen
नौगढ़। हौसलाबुलंद चोरों ने सोमवार की रात कस्बा स्थित डाकघर का ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर के दो मानिटर के साथ नगद 17 हजार 500 रुपये उड़ा दिए। इससे पूरे दिन डाकघर का कार्य बाधित रहा। डाकपाल जितेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

डाकघर में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार की शाम कार्य खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी डाकघर में ताला बंद कर चले गए। रात के किसी समय चोर ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और कंप्यूटर उपकरणों सहित नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने कुंडी पर टूटे हुए ताला को ऐसे लगा दिया जो दिखने में बंद लग रहा था। मंगलवार की सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने जब ताला खोलने का प्रयास किया तो वह निकलकर हाथ में आ गया। जानकारी होने के बाद पोस्टमास्टर समेत अन्य कर्मचारी वहां पहुंच गए। अंदर का दृश्य देखकर सभी हतप्रभ रह गए। डाकपाल ने तत्काल पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे नौगढ़ थानाध्यक्ष रामउजागीर ने मौका मुआयना किया। डाकपाल ने बताया कि चोर कंप्यूटर के दो मॉनिटर और दराज में रखे हुए साढ़े 17 हजार रुपये चुरा लिए हैं। चोरी की तहरीर दे दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed