फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Molestated woman passenger in Rajdhani Express accused arrested at PDDU Junction

राजधानी एक्सप्रेस में हुई महिला यात्री से छेड़छाड़, पीडीडीयू जंक्शन पर आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Mar 2021 04:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Mar 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Molestated woman passenger in Rajdhani Express accused arrested at PDDU Junction
सियालदाह राजधानी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी एक्सप्रेस में एक बार फिर एक महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सियालदह राजधानी एक्सप्रेस की है।

विज्ञापन


रविवार की रात नई दिल्ली से सियालदह जा रही सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में कानपुर के पास महिला यात्री से छेड़खानी हुई। महिला की शिकायत पर पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। वह कोलकाता स्थित प्राइवेट फर्म में काम करता है। विजय कुमार नई दिल्ली से सियालदह जा रही 02314 डाउन राजधानी एक्सप्रेस के बी2 बर्थ संख्या 69 पर सवार होकर कोलकाता जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कोच में दिल्ली की महिला सियालदह जा रही थी। ट्रेन के कानपुर से रवाना होते ही महिला ने विजय पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला के शोर मचाते ही चलटिकट परीक्षक ने पीडीडीयू जंक्शन पर कंट्रोल को इसकी जानकारी दी।

रविवार की रात करीब एक बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed